चंदपा में एक व्यक्ति ने गृहक्लेश में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवार के सदस्यों व पड़ोसियों को उनका शव घर में टिनशेड में लटका मिला।
भिक्कीमल (48) निवासी गांव चंदपा सैलून की दुकान चलाते थे। थाना पुलिस व परिजनों ने बताया है कि भिक्कीमल शराब पीने का आदी थे, जिसको लेकर आए दिन घर में विवाद होता रहता था। गृहक्लेश की वजह से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। कुछ दिन पहले पत्नी मायके गई हुई थीं। शनिवार की रात में भिक्की ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार की तड़के उनका शव घर में डले टिनशेड में पाइप के सहारे पर फंदे पर लटका मिला। एसएचओ श्याम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।