फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मतगणना प्रशिक्षण में छह कार्मिक रहे गैरहाजिर, नोटिस देने के निर्देश

Mon, 08 May 2023 01:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होना है। 13 मई को मतगणना कराई जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से मतगणना के लिए तहसील स्तर पर स्थल तय किए गए हैं। रविवार को कार्मिकों को मतगणना की बारीकियां समझाई गईं।
विज्ञापन
ईवीएम से मतदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निकाय चुनाव की मतगणना के लिए रविवार को संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज में मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। करीब 900 कार्मिकों ने इसमें हिस्सा लिया। छह कार्मिक गैरहाजिर रहे। इनको नोटिस जारी करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

विज्ञापन


जिले में दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होना है। 13 मई को मतगणना कराई जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से मतगणना के लिए तहसील स्तर पर स्थल तय किए गए हैं। रविवार को कार्मिकों को मतगणना की बारीकियां समझाई गईं। परियोजना निदेशक डीआरडीए (पीडी) राजेश कुरील ने कार्मिकों को मतगणना के संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों से अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक टेबल पर पांच कर्मचारियों को तैनात किया गया है। आयोग द्वारा दिए गए सभी प्रपत्रों पर मतगणना के दौरान मतगणना अभिकर्ता के हस्ताक्षर अवश्य कराएं। मास्टर ट्रेनरों ने मतगणना कार्मिकों को मतपेटिकाओं की सील खोलने और प्रपत्रों को भरने के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


वंचित कार्मिकों को आज दिया जाएगा प्रशिक्षण
विभिन्न कारणों के चलते मतदान और मतगणना कार्मिकों की ड्यूटी हटाई गई हैं। इनके स्थान पर प्रशासन ने रिजर्व कार्मिकों की ड्यूटी लगाई है। प्रशिक्षण से वंचित इन नए कार्मिकों को मतदान व मतगणना के लिए आठ मई को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण विकास भवन सभागार में होगा। इसे लेकर मास्टर ट्रेनरों को भी नामित कर दिया गया है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें