फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर छह बच्चे झुलसे

विज्ञापन
आदर्श नगर जोगीपुरा में करंट से झुलसा प्रवीन। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
मेंडू रोड स्थित जोगीपुरा में महानवमी पर कन्या पूजन में आए मकान की छत पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गए। हादसे की सूचना पर बच्चों केे परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे और आनन फानन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और उन्हें उपचार दिलाया।
विज्ञापन


झुलसे बच्चों प्रवीण (14), शिवानी (12), हिमांशी (12), दुर्गेश (13), सजंय (12)और वैष्णवी (13) शामिल हैं। घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे आदर्श नगर जोगीपुरा की गली नंबर दो में सुभाष राजपूत के मकान में हुआ। सुभाष ने मकान किराए पर दिया हुआ है। किराएदार उस समय मकान में महानवमी का पूजन कर रहे थे।

मोहल्ले वालों ने बताया कि पूजन में कन्या और लांगुरा बुलाए थे। परिजन प्रसादी की तैयारी कर रहे थे, इसी दौरान बच्चे खेलने के लिए छत पर चले गए। हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी किसी को नहीं है। डरे सहमे बच्चे भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन


मकान के पास से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है, हालांकि उसके तारों में पीवीसी के पाइप पड़े हुए हैं। माना जा रहा है कि छत पर लकड़ी के डंडे पड़े हुए हैं, जो मंगलवार को हुई बारिश में भीग गए थे। किसी बच्चे ने डंडा उठा लिया होगा,जो खेल-खेल में बिजली की लाइन से छू गया और उसमें करंट दौड़ गया। चपेट में आए बच्चे को छुड़ाने में अन्य बच्चे भी झुलस गए। परिजन और मोहल्लेवाले बच्चों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। प्रवीण की हालत ज्यादा चिंताजनक थी, उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर सूर्यप्रकाश ने बताया कि झुलसी हालत में बच्चे आए थे। उनको उपचार दिया गया। उपचार के बाद सभी को परिजन घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें