फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: साहब...मेरी बहन को मेरे पति से बचाओ, कहता है उसके साथ एक रात सोना है, जानिए पूरा मामला

Thu, 24 Aug 2023 09:17 PM IST
चमन शर्मा धवन वशिष्ठ, अमर उजाला, हाथरस

सार

विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों ने युवक पर आरोप लगाया कि वह आए दिन शराब पीकर उनकी बेटी के साथ मारपीट करता है और गली-गलौज देता है। यही नहीं वह उनकी बेटी से कहता है कि अपनी बहना के साथ एक रात हम बिस्तर करा दे। इसे लेकर वहां हंगामा भी हुआ।
विज्ञापन
पति पत्नी के बीच विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में पति-पत्नी में चल रहे विवाद को लेकर बृहस्पतिवार को मायके व ससुराल पक्ष के लोग काउंसलिंग के लिए महिला थाने पहुंचे। जहां मायके पक्ष के लोगों ने बेटी के पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी युवक शराब पीकर बेटी के साथ मारपीट तो करता ही साथ ही साली के साथ एक रात सोने की जिद करता है। इसे लेकर वहां दोनों पक्षों में जमकर तकरार भी हुई। महिला ने जैसे-तैसे मामले को शांत कराया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के हसायन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की पांच साल पहले मथुरा जिले के एक गांव निवासी युवक के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए। विवाहिता का आरोप है उसका पति आए दिन उसके साथ शराब पीकर मारपीट करता है। इसे लेकर विवाहिता द्वारा महिला थाने में अपने पति के खिलाफ शिकायत दी थी। 

महिला थाने में दोनों ही पति-पत्नी को काउंसलिंग के लिए बुलाया था। दोनों के साथ में साथ में सासुराल व मायके पक्ष के लोग भी यहां पहुंचे। जहां विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों ने युवक पर आरोप लगाया कि वह आए शराब पीकर उनकी बेटी के साथ मारपीट करता है और गली-गलौज देता है। 
विज्ञापन


यही नहीं वह उनकी बेटी से कहता है कि अपनी बहना के साथ एक रात हम बिस्तर करा दे। इसे लेकर वहां हंगामा भी हुआ। बाद में महिला थाने में तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा जैसे-तैसे दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पति-पत्नी को बैठाकर उनकी काउंसलिंग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें