फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 मिनट में चोरी: सीसीटीवी का दिन-समय बदला, फिर बंद किए कैमरे, कारोबारी के यहां से 60 किलो चांदी-नकदी पार

Tue, 24 Oct 2023 06:50 PM IST
चमन शर्मा कन्हैया लाल, अमर उजाला, हाथरस

सार

चोरी से पहले बदमाश ने चादर ओढ़ कर सीसीटीवी कैमरा बंद कर दिया और सीसीटीवी कैमरे की दिनांक और समय में भी फेरबदल कर दिया। घटना के कुछ देर बाद हालांकि सीसीटीवी कैमरे की तारीख और समय व्यवस्थित हो गए। कुल मिलाकर 11 मिनट के लिए सीसीटीवी कैमरे बंद रहे।

विज्ञापन
सादाबाद बिसावर चांदी कारोबारी संजय शर्मा से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सादाबाद के मई में शीत गृह स्वामी के बड़ी चोरी के बाद 23 अक्तूबर की रात बिसावर के चांदी कारोबारी के यहां बदमाशों ने लाखों का हाथ साफ किया है। भारी मात्रा में चांदी के अलावा नगदी भी चोरी की गई है। बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरा से छेड़छाड़ करने के बाद हाथ साफ किया है। पुलिस अधिकारी, फॉरेंसिक, डॉग स्क्वायड, एसओजी टीम बदमाशों को पकड़ने में जुट गई है। घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ की जा रही है। लगातार हुई दूसरी बड़ी चोरी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

 

<iframe src="https://hyperlocal-source-video.amarujala.com/uploaded_videos/hyperlocal_videos/2023/10/24/1QVhuYt.mp4" width="640" height="480" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>

विज्ञापन


मई में शीत गृहस्वामी, आलू कारोबारी के यहां बदमाशों ने लाखों रुपए की चोरी की थी। पुलिस अभी तक इस मामले में ठीक से जांच भी नहीं कर पाई है, तब तक बदमाशों ने पुलिस के सामने दूसरी बड़ी चुनौती पेश कर दी। 23 अक्तूबर की रात बिसावर के चांदी कारोबारी संजय शर्मा के यहां बदमाशों ने मध्य रात्रि के बाद धावा बोल दिया। सीसीटीवी कैमरा से छेड़छाड़ करने के बाद महज 11 मिनट में 60 किलो चांदी और 268000 रुपए बदमाश ले जाने में सफल रहे। 

चोरी से पहले बदमाश ने चादर ओढ़ कर सीसीटीवी कैमरा बंद कर दिया और सीसीटीवी कैमरे की दिनांक और समय में भी फेरबदल कर दिया। घटना के कुछ देर बाद हालांकि सीसीटीवी कैमरे की तारीख और समय व्यवस्थित हो गए। कुल मिलाकर 11 मिनट के लिए सीसीटीवी कैमरे बंद रहे। चांदी कारखाने में लगे कुछ सीसीटीवी कैमरे के हार्ड डिक्स खराब हैं, जबकि कुछ चालू अवस्था में थे। बदमाशों ने बड़ी सफाई से घटना को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन


सुबह करीब 4:00 बजे कारोबारी के बेटे ने घटना के बारे में पिता को बताया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। सीओ गोपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी जांच के लिए मौके पर पहुंचे। घटना के खुलासे के लिए फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम ने भी जांच की है। 

एसओजी टीम ने भी पहुंच कर घटना के बारे में पूछताछ करते हुए बदमाशों को पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया है। बदमाश जाते वक्त कारखाने का दरवाजा बाहर से बंद कर गए, जबकि कारोबारी ने रात को सोते समय दरवाज़ा अंदर से बंद किया था। इस घटना को भी मई में हुई लाखों की चोरी की घटना से जोड़ा जा रहा है। सीओ गोपाल सिंह का कहना है कि पुलिस जांच में जुट गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें