संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
कोरोना कर्फ्यू में शनिवार को कस्बा पुरदिलनगर व सिकंदराराऊ में दमकल से सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। दोनों कस्बों को पूरे दिन सैनिटाइजे किया गया। वहीं, कर्फ्यू की वजह से कस्बा व नगर में चारों तरफ सन्नाटा दिखा। सड़क पर इक्का-दुक्का लोग ही दिखे। सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की दुकानें ही खुलीं।
बता दें कि नगर में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों से प्रशासन व लोग काफी परेशान हैं। शनिवार को टाउन एरिया पुरदिलनगर ईओ रमा दुबे के निर्देश विनय राघव के नेतृत्व में सैनिटाइजेशन कराया गया। नगरपालिका सिकंदराराऊ ईओ डॉ. ब्रजेश कुमार ने स्वयं नगर में घूम घूम कर सैनिटाइजेशन करवाया। इसमें पालिका खाद्य एवं सफाई निरीक्षक मलखान सिंह, देवेंद्र सिंह, पवन कुमार, नाहर सिंह, केशव देव, घनिष्ट पाल एवं सफाई नायकों का सहयोग प्रशंसनीय रहा।
सिपाही सहित दो लोग कोरोना संक्रमित
शनिवार को नगर में दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। सीएसी प्रभारी डॉ. रजनेश यादव ने बताया कि शनिवार को दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक कोतवाली का सिपाही तथा दूसरा नगर के मोहल्ला तिराहा निवासी युवक है।
100 बेड का जेपी हॉस्पिटल चालू
सिकंदराराऊ में 100 बेड वाला जेपी हॉस्पिटल शनिवार से चालू हो गया। अस्पताल स्वामी विपिन वार्ष्णेय ने बताया कि प्रशासन के निर्देश पर पचास नए गद्दे डाल कर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करा दी गई है। शनिवार को इसमें एक मरीज भी भर्ती हो गया। इलाज के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने कर्मी नियुक्त कर दिए हैं।
कोरोना कर्फ्यू के दौरान बाजार में पसरा सन्नाटा। - फोटो : SIKANDHRA RAHU