फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सिकंदराराऊ में बुखार से पांच लोगों की मौत, स्वास्थ्य विभाग अनजान

Sat, 24 Apr 2021 10:49 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोरोना जहां अपना कहर बरपा रहा है। वहीं बुखार से भी लोगों की जानें जा रही हैं। पिछले 48 घंटे में कस्बा सिकंदराराऊ में ही पांच लोगों की मौत बुखार से हुई है। इन्होंने अलग-अलग स्थानों पर दम तोड़ा। इनकी कोरोना की जांच नहीं हुई थी। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी इन मौतों को लेकर अनभिज्ञता जताई है।

विज्ञापन


एक तरफ जहां कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है तो वहीं बुखार भी जानलेवा साबित हो रहा है। सादाबाद और हाथरस क्षेत्र में कई लोगों की जान बुखार से जा चुकी है तो पिछले 48 घंटे में सिकंदराराऊ कस्बे में भी पांच लोग बुखार से मरे हैं। इन्हें खांसी की भी शिकायत थी और सांस लेने में तकलीफ भी हो रही थी। इनकी कोरोना जांच नहीं हुई थी। कस्बे के 65 वर्षीय एक व्यक्ति की अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को मौत हो गई। वह मोहल्ला मटकोटा का रहना वाला था।

बुखार से पीड़ित 65 वर्षीय एक व्यक्ति ने आगरा के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह मोहल्ला मोहल्ला नौरंगाबाद के रहने वाला था। 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मथुरा में एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। वह मोहल्ला नौरंगाबाद का रहने वाला था। कस्बे के ही मोहल्ला बारहसैनी निवासी 45 वर्षीय एक युवक की सैफई मेडिकल कॉलेज में हो गई। मोहल्ला नौरंगाबाद में 70 वर्षीय एक वृद्धा की उसके घर पर ही मौत हो गई। इन सभी की मौत का कारण बुखार बताया जा रहा है। स्थानीय अधिकारियों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें