फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सिकंदराराऊ के अलीगढ़ हाईवे पर देर रात दो हादसे, तीन किसान घायल, बाइक सवार दो गंभीर

Tue, 27 Oct 2026 05:45 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अलीगढ़ हाईवे पर गांव पहाड़पुर के पास रविवार रात करीब 10 बजे सिकंदराराऊ की तरफ आ रही बाइक को मैक्स पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ के अलीगढ़ हाईवे पर रतनपुर के पास रविवार की देर रात एक सड़क दुर्घटना हुई। धान से लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर ट्रॉली क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार तीन किसान गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


घायल किसानों को तत्काल एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रात में ही अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। ये किसान हसायन के बदनपुर निवासी रिंकू, सेगला हसायन निवासी सूरज प्रसाद और विजयपाल थे। वे धान की बोरियां बेचने अलीगढ़ धनीपुर मंडी जा रहे थे। ट्रक चालक तेजी और लापरवाही से वाहन चला रहा था। टक्कर के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क के किनारे हो गई और किसान सड़क पर गिर गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करेगी।

मैक्स की टक्कर बाइक सवार दो युवक घायल
अलीगढ़ हाईवे पर गांव पहाड़पुर के पास रविवार रात करीब 10 बजे सिकंदराराऊ की तरफ आ रही बाइक को मैक्स पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार संजय पुत्र वीर सिंह निवासी सिकंदराराऊ और उनका साथी अलीगढ़ से सिकंदराराऊ आ रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। रात्रि में ही दोनों को ट्रॉमा सेंटर लाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के मद्देनजर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें