घर या आसपास सांप दिखने पर सबसे पहले उससे सुरक्षित दूरी बना लें। सांप को खुद पकड़ने या मारने का प्रयास बिल्कुल न करें, यह जानलेवा साबित हो सकता है। बच्चे की तरह तुरंत डायल 112 या वन विभाग को इसकी सूचना दें।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला श्रीनगर नई बस्ती निवासी अलिखेश पाठक के घर में सोमवार रात सांप देखकर परिवार दहशत में आ गया। घर में मौजूद बच्चे ने समझदारी का परिचय दिया और समय रहते आपातकालीन सेवा डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
पुलिस और वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया, जिसके बाद परिवार ने राहत की सांस ली। परिजनों ने बताया कि एक फीट लंबा सांप घर में रखे आलुओं के बीच छिपकर बैठ गया। घटना के समय घर में महिलाएं व छोटे बच्चे ही मौजूद थे। अचानक सांप को देखकर बच्चे डर गए। नौ साल के मयंक ने संयम से काम लेते हुए तुरंत डायल 112 पर संपर्क किया। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। वन विभाग को भी सूचना दी गई।
विशेषज्ञों की सलाह
प्रभागीय वनाधिकारी राकेशचंद्र यादव ने बताया कि इस तरह की आपात स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि घर या आसपास सांप दिखने पर सबसे पहले उससे सुरक्षित दूरी बना लें। सांप को खुद पकड़ने या मारने का प्रयास बिल्कुल न करें, यह जानलेवा साबित हो सकता है। बच्चे की तरह तुरंत डायल 112 या वन विभाग को इसकी सूचना दें।