फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हाथरस के बने झूलों में झूलेंगे गोपाल जी

विज्ञापन
श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयार पालने व अन्य सामान। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हाथरस के बने पालनों में गोपाल जी झूलेंगे। यहां से काफी पालने, लड्डू गोपाल, बांसुरी व अन्य सामान को दूर दूर तक पूरे भारतवर्ष में भेजा गया है। हेंडीक्राफ्ट व्यापारी यह कह रहे हैं कि हर साल की भांति इस वर्ष भी जन्माष्टमी पर आर्डर को पूरा करने के साथ ठाकुरजी व अन्य सामग्री भेजी गई है। बाकी सामान को दो दिन के अंदर भेजा जाएगा।
जन्माष्टमी पर्व में चंद दिन बाकी हैं। बाजार खरीदारी से गुलजार हो रहे हैं। श्रद्धालु तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। शहर में ठाकुर जी के मुकुट, माला, बंशी, झूला/पालना का निर्माण किया गया था। बालकृष्ण को झुलाने के लिए शहर में कई स्थानों पर पीतल व एल्युमिनियम के झूले बिक रहे हैं। इन झूलों की सप्लाई देशभर में भेजी गई है। हाथरस में निर्मित झूले में पूरे भारतवर्ष में जन्माष्टमी पर गोपाल जी झूला झूलेंगे।
विज्ञापन

महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली जाते हैं पालने
शहर के मोहल्ला गली बंदरवन, गली होली, गली चमन, गणेश गंज, अटल टाल रोड समेत कई ऐसे इलाके हैं जहां पर कांस्यकार समाज के लोग अपने घरों में यह काम करते हैं। ये लोग खुद कारीगर हैं, मदद के लिए मजदूरों को भी लगाते हैं। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन यानर कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शुक्रवार को है। ऐसे में कांस्यकार समाज के लोग तैयार किए गए झूले, पालनों व बंसी आदि सामग्री को भेजने में जुटे हुए हैं। काफी आर्डर का माल महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली कई प्रांतों में भेजा जा चुका है।
देशभर में है डिमांड
यहां के निर्मित झूलों की डिमांड देशभर में रहती है। इन झूलों का निर्माण पीतल व एल्युमिनियम की धातु को ढालकर किया जाता है। ढलाई के दौरान ही झूले व स्टैंड को आकर्षक रूप दिया जाता है। झूलों पर बेहतरीन नक्काशी की गई है।
दो हजार तक के लड्डू गोपाल :
जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल की मांग काफी है। कांस्यकार समाज के लोगों ने ढलाई के जरिए छोटी, बड़ी मूर्तियां तैयार कर सप्लाई की हैं। कारोबार से जुड़े निवेदन वर्मा ने बताया कि यहां पर निर्मित पीतल के लड्डू गोपाल शहर के अलावा यूपी के विभिन्न जिलों गुजरात व महाराष्ट्र में भेजे गए हैं। सबसे ज्यादा डिमांड इन दिनों मथुरा में है। बाजार में चालीस रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक के लड्डू गोपाल मौजूद हैं। चांदी के लड्डू गोपाल भी आर्डर पर तैयार किए गए हैं।
------------
एल्युमिनियम की गायों की डिमांड :
हाथरस में बन रही एल्युमीनियम की गायों की सबसे ज्यादा डिमांड है। यह गाय लोगों के मन को भा रही हैं। यहां से सबसे ज्यादा माल मथुरा, वृंदावन और हरिद्वार के लिए सप्लाई किया जा रहा है। यह लोगों के मन को भी भा रही है।
--------------
बातचीत
इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पिछले साल की तरह माल कई प्रांतों को भेजा गया है। कुछ आर्डर भेजे जा रहे हैं। ट्रांसपोर्ट सेवा सही न होने के कारण माल को भेजने में काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

- निवेदन वर्मा, व्यापारी
---------------
हाथरस में निर्मित झूले, लड्डू गोपाल व अन्य शृंगार सामग्री गुजराज, राजस्थान आदि जिलों को भेजी गई है। यहां कच्चे माल की समस्या है। इसलिए त्योहरी सीजन में माल तैयार करने में दिक्कत होती है।
- सत्यप्रकाश, व्यापारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें