फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अर्निया तलेसरा को कारण बताओ नोटिस, स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान अरनिया-तलेसरा को कारण बताओ नोटिस, स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन

शौचालयों के प्रयोग नहीं होने सहित निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। ब्लॉक सिकंदराराऊ की ग्राम पंचायत अरनिया तलेसरा के ग्राम प्रधान को डीएम ने कारण बताओ नोटिस देते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। सत्यापन के दौरान शौचालयों के प्रयोग नहीं होने, निर्माण कार्य अनियमितता बरते जाने सहित तमाम मामलों में स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
उपनिदेशक अलीगढ़ मंडल द्वारा ब्लॉक सिकंदराराऊ की ग्राम पंचायत अरनिया तलेसरा का सत्यापन कराया गया था। इस दौरान ग्राम पंचायत में एसबीएम के तहत छह शौचालयों का निर्माण आकस्मिक तरीके से कराया गया था। साथ ही इन शौचालयों को प्रयोग नहीं किया जा रहा था। चौदहवें वित्त आयोग की धनराशि से कराया गया इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य कई स्थानों पर बैठ गया था। नाली के किनारे इंटरलॉकिंग टूटी हुई मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2018-19 में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत ग्राम पंचायत में कोई भी कार्य नहीं कराया गया। कार्रवाई रजिस्टर, कार्ययोजना, एस्टीमेट, कैशबुक, एमबी आदि दस्तावेज उपलब्ध नहीं हो सके। डीएम ने ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समयावधि में ग्राम प्रधान अपना स्पष्टीकरण डीपीआरओ कार्यालय में दें, अन्यथा वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें