फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: अब कालका-हावड़ा एक्सप्रेस में कर सकेंगे छोटी दूरी की यात्रा, 15 अप्रैल से यह होगा किराये में अंतर

Sun, 08 Feb 2026 03:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस के ट्रेन के नंबर में भी बदलाव किया जा रहा है। वर्तमान में 12311/12 नंबर से चल रही इस ट्रेन को 15 अप्रैल के बाद 13051/52 नंबर से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
कालका-हावड़ा एक्सप्रेस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने इस ट्रेन की श्रेणी में बदलाव करने का निर्णय लिया है, जिसके बाद अब यात्री छोटी दूरी के लिए भी इस ट्रेन में सफर का टिकट मिल सकेगा। यह नई व्यवस्था आगामी 15 अप्रैल से लागू की जाएगी।

विज्ञापन


अभी तक सुपरफास्ट श्रेणी में होने के कारण इस ट्रेन में 200 किलोमीटर से कम दूरी के टिकट जारी नहीं किए जाते थे, जिससे आसपास के स्टेशनों के यात्रियों को असुविधा होती थी। श्रेणी परिवर्तन के बाद यह नियम समाप्त हो जाएगा और अब कम दूरी के यात्री भी इस ट्रेन का लाभ उठा सकेंगे। इससे रोजाना यात्रा करने वाले लोगों, छात्रों और व्यापारिक काम से आने-जाने वालों को विशेष सुविधा मिलेगी।

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि श्रेणी में बदलाव के साथ ही किरायों में भी संशोधन किया जाएगा। साधारण श्रेणी से लेकर एसी फर्स्ट क्लास तक सभी वर्गों के टिकट की कीमतों में कमी आएगी, जिससे यात्रियों पर आर्थिक बोझ कम होगा। किराया घटने से इस ट्रेन में यात्रियों की संख्या बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह होगा न्यूनतम किराये में अंतर

वर्तमान में किराया    15 अप्रैल से किराया
सामान्य 85 रुपये              30 रुपये
शयनयान 180 रुपये         150 रुपये
एसी थ्री टियर 565 रुपये     520 रुपये
एसी टू टियर 770 रुपये      725 रुपये
एसी फर्स्ट 1270 रुपये      1190 रुपये

अब नए नंबर से चलेगी कालका-हावड़ा एक्सप्रेस
कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस के ट्रेन के नंबर में भी बदलाव किया जा रहा है। वर्तमान में 12311/12 नंबर से चल रही इस ट्रेन को 15 अप्रैल के बाद 13051/52 नंबर से संचालित किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि टिकट बुकिंग करते समय नए नंबर का ध्यान रखें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले नई समय सारिणी और किराया विवरण की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या स्टेशन से प्राप्त कर लें, ताकि यात्रा सुगम और सुविधाजनक हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें