2023 में दोबारा भेजा गया था प्रस्ताव
सासनी की पराग डेयरी परिसर में मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए वर्ष 2022 में भूमि का चयन हो गया था। 6.675 हेक्टेयर भूमि चयन की थी, लेकिन उस पर न्यायिक विवाद सामने आ गया। इस पर उस जगह को छोड़ पराग डेयरी में ही दूरी जगह चिह्नित की गई तथा मई 2023 में उसका प्रस्ताव तैयार कर अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) प्राप्त के लिए दुग्ध विभाग को पत्रावली भेज दी गई थी।
आगरा-अलीगढ़ पर निर्भरता होगी कम
हाथरस जिले में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं और ट्रॉमा सेंटर जैसी सुविधाओं का अभाव है। वर्तमान में गंभीर स्थिति होने पर मरीजों को आगरा या अलीगढ़ रेफर कर दिया जाता है। सासनी में मेडिकल कॉलेज बनने से न केवल हाथरस बल्कि आसपास के ग्रामीण इलाकों की तस्वीर बदल जाएगी।
प्रमुख बिंदु: एक नजर में
- प्रोजेक्ट: पीपीपी मॉडल आधारित मेडिकल कॉलेज।
- प्रस्तावित स्थल: सासनी स्थित बंद पड़ी पराग डेयरी की भूमि।
- कुल भूमि: 6.675 हेक्टेयर भूमि इसके लिए प्रस्तावित की गई।