फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: इलेक्ट्रिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, बाइक व घरेलू सामान जलकर राख, लाखों का नुकसान

Mon, 02 Feb 2026 10:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

परिवार के सदस्य रात में इलेक्ट्रिक स्कूटी को चार्जिंग पर लगाकर सो गए थे। देर रात अचानक धुआं उठने पर परिजन जाग गए। घर के भीतर आग की लपटें देख परिवार में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
जलकर राख हुई इलेक्ट्रिक स्कूटी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद क्षेत्र के गांव मंस्याकलां में 1 फरवरी देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मकान में चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर इलेक्ट्रिक स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई। पास खड़ी एक बाइक सहित काफी घरेलू सामान व विद्युत उपकरण भी जलकर नष्ट हो गए। आग से लाखों रुपये का नुकसान होने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


गांव मंस्या कलां निवासी रामवीर सिंह पुत्र बलराम सिंह के मकान में परिवार के सदस्य रात में इलेक्ट्रिक स्कूटी को चार्जिंग पर लगाकर सो गए थे। देर रात अचानक धुआं उठने पर परिजन जाग गए। घर के भीतर आग की लपटें देख परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। 

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते घर में सो रहे सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। पीड़ित रामवीर सिंह के अनुसार इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


आग से इलेक्ट्रिक स्कूटी, बाइक के अलावा घरेलू सामान, विद्युत उपकरण और अन्य जरूरी सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। इधर, सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। प्रभारी अधिकारी अग्निशमन विभाग पवन कुमार का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। नुकसान का आंकलन नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें