फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान राख

Mon, 22 Apr 2019 12:10 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
जनरल मर्चेंट की दुकान में आग लगने से हुई क्षति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिकंदराराऊ। नगर के बड़ा बाजार स्थित कृष्णा जनरल स्टोर में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। आग लगते ही चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। दमकल की दो गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रही। दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक लाखों के सामान जलकर राख हो गए।
विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार वीरेंद्र कुमार वीरो की जनरल मर्चेंट की दुकान है। दुकान मेन मार्केट में होने के कारण अच्छी चलती है। दुकान के दूसरे और तीसरे तले पर माल का स्टॉक भरा था। आग शनिवार की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे लगी। दुकान मालिक का घर पास में ही गली होने के कारण उन्हें आग लगने का पता लग गया तथा उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुन कर सो रहे पड़ोसी जाग गए तथा पानी डाल कर आग पर काबू पाने के प्रयास करने लगे।

देखते ही देखते आग की लपटें ऊंची उठने लगी। जिसे देखकर बड़ी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच आग बुझाने लगी। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया पाया जा सका। आग से लाखों रुपये की पेंट्स, डायपर और कांच के सामान जल गए। पीड़ित ने आग लगने की सूचना कोतवाली में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें