फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम पर लगाई गई जाली

Mon, 22 Apr 2019 12:10 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
एमजी पॉलीटेक्निक के अंदर जाने वाली गाड़ी को चेक करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। एमजी पॉलीटेक्निक परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखीं ईवीएम की सुरक्षा कर रहे पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान बंदरों के आतंक से परेशान हैं। उनके कहने पर प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर लोहे की जाली भी लगवा दी गई है। पॉलीटेक्निक के अंदर आने वाले लोगों की कड़ी चेकिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन


एमजी पॉलीटेक्निक में बने स्ट्रांग रूम के आसपास बंदरों का आतंक है। स्ट्रांग रूम के गेट पर ताले पर लगी सील और कपड़ा को बंदर नुकसान नहीं पहुंचा दें, इसे लेकर वहां तैनात पैरामिलिट्री फोर्स ने लोहे की जाली लगाने की मांग डीएम से की। इस पर डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार और एडीएम अशोक कुमार शुक्ला ने सभी प्रत्याशियों के एजेंटों के साथ बैठक की। निर्दलीय प्रत्याशी खुद भी बैठक में आए। वहां गेट और खिड़कियों पर जाली लगाने पर विचार किया। रविवार को डीएम, एडीएम, भाजपा, गठबंधन और कांग्रेस प्रत्याशियों के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों के एजेंट एमजी पॉलीटेक्निक पहुंचे।

 अफसरों और प्रत्याशियों के चुनाव अभिकर्ताओं की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम के गेट को जाली से बंद किया गया, ताकि गेट पर लगी सील को बंदरों से सुरक्षित रखा जा सके। सभी प्रत्याशियों के एजेंटों ने एक पत्र पर सहमति व्यक्त की। इस मौके पर अधिकारियों के अलावा सतेंद्र सिंह, रजनी दिलेर, चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, गठबंधन प्रत्याशी के एजेंट के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें