फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने खरीदी पिचकारी, पर्व के सामग्री की भी हुई बिक्री

विज्ञापन
सादाबाद के मुख्य बाजार में पिचकारियों व रंग गुलाल बेचता विक्रेता - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

होली के त्योहार को लेकर नगर के बाजारों में शनिवार को भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने बाजार से पर्व संबंधी सामग्री की खरीददारी की, तो वहीं बच्चों ने अपनी मनपसंद पिचकारियों की खरीददारी की। बाजार में तरह-तरह की पिचकारियां और गुलाल के पैकेट के अलावा पानी में घोलने वाले रंग भी खूब बिके। इसके अलावा पापड़, चिप्स की दुकानों पर भी भीड़ रही। कई बार लोगों को जाम की समस्या का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर के मुख्य बाजार से लेकर विनोवा नगर चौराहा, मुरसान रोड, बजरिया आदि जगहों पर लगी रंग गुलाल, चिप्स पापड़ आदि की दुकानों पर भारी भीड़ रही। बच्चों को लुभाने के लिए बाजार में तरह-तरह की पिचकारी भी खूब लुभाईं। एलिफेंट गन, स्पाइडरमैन, पाइप पिचकारी, पिस्टल पिचकारी, कार्टून कैरेक्टर पिचकारी आदि कई तरह की पिचकारियां बाजार में उपलब्ध हैं। होली की टोपियां और तरह-तरह के फैंसी ड्रेस आदि के साथ जूते-चप्पल और गिफ्ट के लिए घड़ियों, घरेलू उपकरण, पेंटिंग्स और कार्ड्स की भी खूब बिक्री हुई।

सादाबाद के मुख्य बाजार में होली की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़।- फोटो : SADABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें