फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घेवर में नकली पिस्ता मिला रहे दुकानदार 

Sun, 06 Aug 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
सैंपल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर्व पर मिलावटखोरों पर लगाम कसने के लिए रविवार के दिन भी एफडीए की टीम सक्रिय रही। टीम ने शहर की दस मिठाई की दुकानों का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान कई दुकानों पर बिक रहे घेवर के ऊपर पिस्ता की जगह हरी रंगी हुई मूंगफली के दाने पाए गए। इस मिलावट के पकड़ में आते ही टीम ने घेवर और हरे रंग की रंगी मूंगफली को मौके पर ही फिंकवा दिया और सख्त चेतावनी दी कि यदि इस तरह की मिलावट भविष्य में मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

डीओ डॉ. श्वेता सैनी के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में एफडीए के मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी हरींद्र सिंह, खाद्य सुरक्षाधिकारी राकेश कुमार, मुनेंद्र सिंह राना ने सादाबाद गेट स्थित नवीन मिष्ठान भंडार, राकेश मिष्ठान भंडार, घंटाघर स्थित घंटे वाला घंटाघर, सासनी गेट स्थित नंदन मिष्ठान भंडार, सादाबाद गेट स्थित लोकेश मिष्ठान भंडार, पंडित मिठाई वाला, सासनी गेट स्थित हरियाणा मिष्ठान भंडार, नयागंज स्थित सोनू मिष्ठान भंडार, भगवान जी मिष्ठान भंडार और राजू मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानों में साफ सफाई की स्थिति बेहद खराब मिली।
विज्ञापन


कई दुकानों पर खुले रूप में ही मिठाइयां बिक रही थीं। इस पर टीम ने कड़ी आपत्ति जाहिर की। इस दौरान खुले रूप से मिठाई बेचने वाले दुकानदारों को नोटिस भी जारी किए गए। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ दुकानदारों ने घेवर के ऊपर जो पिस्ता डाला है, वह पिस्ता न होकर हरे रंग से रंगी हुई मूंगफली है। इस रंगी हुई मूंगफली और घेवर को मौके पर ही फिंकवा दिया गया। टीम ने निरीक्षण के दौरान लौंज का एक नमूना भी संग्रहित किया। टीम ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि किसी भी कीमत पर खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। 
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें