फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूता और दोना-पत्तल के गोदामों में आग से लाखों का नुकसान

Sat, 19 Nov 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
सिक‌ंदरराऊ में दोना और पत्तल के गोदाम में आग लगने के बाद जला समान और मौके पर खड़े लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला भूतेश्वर कॉलोनी में स्थित एक दोना-पत्तल के गोदाम में शुक्रवार की रात को भीषण आग लग गई, जिससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। आग से गोदाम में ही सो रहे परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। गोदाम से उठती आग की लपटों को बुझाने के प्रयास करने लगे।
विज्ञापन


सूचना पर फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंच गई। जब एक दमकल से आग पर काबू नहीं पाया जा सका तो दूसरी दमकल को बुलाया गया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन आग बुझने तक लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। बसपा प्रत्याशी बनी सिंह बघेल ने मौके पर पहुंचकर गोदाम स्वामी को ढांढस बंधाया। 

सतीशचंद्र शर्मा पुत्र रूपराम शर्मा निवासी मोहल्ला भूतेश्वर कॉलोनी दोना-पत्तल, डिस्पोजल क्रॉकरी और रस्सी का कारोबार करते हैं। इनकी दुकान नयागंज बाजार में बस स्टैंड के पास है। उनका गोदाम भूतेश्वर कॉलोनी में मकान में ही बना हुआ है। शुक्रवार की रात्रि करीब एक बजे अचानक अज्ञात कारणों से गोदाम में आग लग गई और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन


घटना के समय सतीशचंद्र का परिवार मकान में ही सो रहा था। आग से परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोरगुल सुनकर मोहल्ले के लोग जाग गए। लोगों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। सूचना पर दमकल भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।

यह देखकर वहां एक और दमकल बुलानी पड़ी। दो दमकल और स्थानीय लोगों की मदद से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से हुए लाखों के नुकसान से पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल था। बसपा प्रत्याशी बनी सिंह बघेल ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित व्यापारी सतीश चंद्रशर्मा को ढांढस बंधाया और घटना पर दुख जताया।

इनके साथ बसपा जिला उपाध्यक्ष आशीष दीक्षित, जितेंद्र चौधरी, इंद्रपाल सिंह, कन्हैयालाल, सुरेशचंद्र, महाराज सिंह, मनोज गोला, प्रमोद कुमार, रनवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, श्यौदान सिंह, सचिन कुमार, संजय दत्त बघेल आदि मौजूद थे।

इसी के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाई के नगला में शनिवार सुबह एक जूते के कारखाने में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग से लाखों रुपये का नुकसान होने का अंदेशा है। फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद ही आग पर काबू पाया जा सका। नाई के नगला में हरिप्रसाद का जूते का कारखाना है। इस कारखाने में काफी माल भरा हुआ था।

शनिवार सुबह हरिप्रसाद के दुकान खोलने के बाद अचानक आग लग गई। कारखाने में भरे रबर और चमड़े ने जल्द ही आग पकड़ ली। हरिप्रसाद  और आसपास के लोगों ने सबमर्सिबल से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग ने भयंकर रूप ले लिया। आग लगने की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

कुछ देर बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आग बुझाने के लिए कुछ देर जूझना पड़ा। हरिप्रसाद ने कहा कि आग संभवत शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। आग लगने से उनका लाखों का माल जलकर राख हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें