हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा 12 अप्रैल को दोपहर में रामेस्वरनाथ हनुमान मंदिर नोखेल से धूमधाम से निकाली जाएगी । शोभा यात्रा में अनेक झांकियां होगी।
हनुमान जयंती पर सिकंदराराऊ के मोहल्ला नोखेल के हनुमान मंदिर से शोभा यात्रा निकलेगी। जिसमें राम, लक्ष्मण, हनुमान आदि की कई मनोहर झांकियां होंगी।
विज्ञापन
बड़े डाकघर के पास स्थित विपिन वार्ष्णेय के आवास पर आयोजकों ने बताया कि गत वर्ष की भांति हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा 12 अप्रैल को दोपहर में रामेस्वरनाथ हनुमान मंदिर नोखेल से धूमधाम से निकाली जाएगी । शोभा यात्रा में अनेक झांकियां होगी।
इस दौरान मंदिर के पुजारी एवं महंत डॉ भगवती, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, समाजसेवी विकास वार्ष्णेय, कन्हैया वार्ष्णेय, देवेंद्र गुप्ता, दीपक सक्सेना आदि मौजूद रहे।