फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के दो ईनामी बदमाश दबोचे, पैर में लगी गोली

Tue, 08 Apr 2025 05:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अभियुक्तगणों ने बताया कि बीते 10-12 दिनों में जनपद के थाना सिकंद्राराऊ,थाना हाथरस जंक्शन,थाना सादाबाद सहित कुल छह घटनाएं कारित की हैं । 18 मार्च को थाना सूरजकुंड,फरीदाबाद हरियाणा में शराब विक्रेता के यहां भी लूट की। वह हरियाणा में भी वांछित चल रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ स्थल पर निरीक्षण करते हाथरस एसपी चिंरजीव नाथ सिंहा - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

8 अप्रैल की दोपहर को सहपऊ के मथुरा-एटा मार्ग पर गांव पीहुरा रजवहे की पटरी पर हुई पुलिस एवं बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 25-25 हजार के दो ईनामी बदमाशों के पैर में गोली लगी । पुलिस ने घायल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


हाथरस पुलिस अधीक्षक चिंरजीव नाथ सिंहा ने बताया कि थाना सहपऊ पुलिस को सूचना मिली कि दो बदमाश लूटी हुई बाइक पर सवार होकर पीहुरा रजवाहे जा रहे हैं। सहपऊ पुलिस के साथ एसओजी टाम, एंटी थेफ्ट स्क्वायड ने लूट की घटनाओं मे वांछित दो बदमाश राजा उर्फ शिवा निवासी परसौली थाना चंदपा एवं भावेश निवासी  मांगरू थाना सादाबाद से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश राजा उर्फ शिवा व भावेश पैर में गोली लगने से घायल हो गए । 
विज्ञापन

बदमाशों के कब्जे से 4 अवैध तमंचा 315 बोर, 5 जिंदा कारतूस 315 बोर, 2 खोखा कारतूस  व लूटी हुई एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। राजा उर्फ शिवा व भावेश पर  25-25 हजार का ईनाम घाेषित है। इससे पहले छह दिन पूर्व पुलिस मुठभेड घायल  सूरजपाल से पूछताछ में राजा उर्फ शिवा पुत्र रोहन सिंह व भावेश पुत्र रोहित का नाम प्रकाश में आया था ।  
विज्ञापन


अभियुक्तगणों ने पूछताछ में बताया कि बीते 10-12 दिनों में जनपद के थाना सिकंद्राराऊ,थाना हाथरस जंक्शन,थाना सादाबाद सहित कुल छह घटनाएं कारित की हैं । 18 मार्च को थाना सूरजकुंड,फरीदाबाद हरियाणा में शराब विक्रेता के यहां भी लूट की। वह हरियाणा में भी वांछित चल रहे हैं। इन बदमाशों पर हरियाणा के अलावा चंदपा , सहपऊ एवं अन्य थानों में लूट आदि के कई मुकदमे दर्ज हैं ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें