फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सादाबाद में कई मोहल्ले जलमग्न

विज्ञापन
सादाबाद के बस स्टैंड परिसर में भरा बारिश का पानी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक हुई बारिश से नगर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। रात डेढ़ बजे शुरू हुई बारिश सुबह पांच बजे तक जारी रही। जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर के कूपा गली और गौतम नगर क्षेत्र में हालात अधिक खराब रहे। दो दिन पूर्व नालों की सफाई के दौरान निकाली गई सिल्ट बारिश के तेज बहाव के साथ दोबारा नालों में पहुंच गई, जिससे जलनिकासी व्यवस्था प्रभावित हो गई। परिणामस्वरूप रास्तों पर पानी भर गया और कीचड़ फैल गया। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई।
बारिश के दौरान एक भैंस विद्युत खंभे में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों की सतर्कता से उसे सुरक्षित बचा लिया गया। स्थानीय सभासद दिनेश वर्मा ने बताया कि कूपा गली और गौतम नगर में बहुत गंदगी है, पानी भर गया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद सफाई नहीं हुई है। इसके अलावा आनंद नगर, सुभाष गली, जयंती भाई मार्ग, मुरसान रोड, आगरा रोड और मथुरा रोड सहित नगर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। सादाबाद बस स्टैंड और बीआरसी परिसर में भी बारिश का पानी भर गया।
विज्ञापन

ईओ विकास जैन ने बताया कि कर्मचारियों की टीमें लगाई गई हैं। जलनिकासी और सफाई को बेहतर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें