सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती डायरिया के मरीज। संवाद
- फोटो : Samvad
मौसम में बार-बार हो रहे परिवर्तन से डायरिया, सर्दी-खांसी, जुकाम, खुजली और बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 305 मरीज पहुंचे। जिनके स्वास्थ्य की जांच कर दवाएं दीं गई। डॉ. शालिनी शर्मा ने बताया कि उन्होंने 113 मरीज देखे, जिससे खांसी-बलगम के 35, बुखार के 30, डायरिया के 18 और खुजली से पीड़ित 40 मरीज शामिल रहे। डायरिया के आठ मरीजों की हालत खराब होने के कारण उन्हें भर्ती किया गया।
आयुष डॉ. रुचि कमल ने 95 मरीज देखे, जिनको दवा दी गई। लैब तकनीशियन कैलाश चंद ने 20 लोगों की मलेरिया, आठ लोगों की डेंगू, 50 मरीजों की शुगर एवं 30 मरीजों की बलगम की जांच की। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. पंकज कुमार ने कहा है कि गर्मी में अधिक से अधिक पानी पीएं। रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। उल्टी-दस्त होने पर ओआरएस युक्त पानी पीएं। संवाद