फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जिले में चिकन पॉक्स के सात मरीज मिले

Sun, 26 May 2024 04:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में चिकन पॉक्स का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कस्बा मुरसान में चिकन पॉक्स के सात मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने जिले के सभी प्रभारी चिकित्साधारियों को चिकन पॉक्स के संदिग्ध मरीजों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अगर कोई चिकन पॉक्स का मरीज मिलने की सूचना कहीं से मिलती है तो तुरंत आवश्यक कार्रवाई करें।
विज्ञापन

बता दें कि बीते कई दिनों से कस्बा मुरसान के मोहल्ला नया बिजलीघर में कई लोगों की तबीयत खराब चल रही थी। जब इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को हुई तो टीम नया बिजलीघर स्थित मोहल्ले में पहुंची। यहां टीम ने एक-एक कर सभी मरीजों के नमूने लेकर उनके स्वास्थ्य की जांच की। जांच में चिकन पॉक्स के सात मरीज मिलने की पुष्टि हुई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी मरीजों को होम आइसोलेट कर आवश्यक कार्रवाई की। अब मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनजीत सिंह ने जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को चिकन पॉक्स को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि चिकन पॉक्स से संबंधित कोई भी संदिग्ध मरीज मिलता है तो इस सूचना को गंभीरता से लें। साथ ही तुरंत ही मौके टीम को भेजकर मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करें और मरीज को होम आइसोलेट कर आवश्यक कार्रवाई करें, जिससे मरीज के संपर्क में आने से अन्य कोई इसकी चपेट में न आ सके।



जिले में चिकन पॉक्स के सात मरीज पाए गए हैं। चिकन पॉक्स को लेकर सभी एमओआईसी को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कोई भी चिकन पॉक्स का संदिग्ध मरीज मिलता है तो तुरंत ही आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. मनजीत सिंह, सीएमओ हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें