फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अनियंत्रित टेंपो पलटने से सात सवारियां घायल

Sat, 06 Sep 2025 02:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे तेज रफ्तार भारी वाहन से बचने की कोशिश में एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने गंभीर घायलों को टोल प्लाजा की एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

यह टेंपो अलीगढ़ शहर से सवारियां लेकर गभाना आ रहा था। हाईवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पलट गया। हादसे में टेंपो सवार कमलेश देवी निवासी परतापुर गभाना, नवाजिन गजरौला, नदीम सिवान, धर्मेंद्र आगरा, राज, गगन सिकंदराराऊ जिला हाथरस सहित सात लोग घायल हो गए।
गभाना थाना पुलिस के अनुसार मामूली रूप से चुटहिल एक सवारी का गभाना में ही उपचार कराया, इसके बाद वह अपने गंतव्य के लिए चला गया। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल भेजने के साथ ही उनके परिवार वालों को भी खबर दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें