फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस हादसा: सात और घायल जिला अस्पताल में हुए भर्ती, चल रहा इलाज

Fri, 05 Jul 2024 09:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस हादसे में घायल हुए सात लोग बागला जिला अस्पताल में भर्ती हुए। पूनम, मीरा व हंसा देवी, गीता रानी व अंकुर, मनीषा व गीता देवी निवासीगण गांव फतेलीपुर थाना सिकंदराराऊ  हादसे में घायल हुए थे।
विज्ञापन
हाथरस जिला अस्पताल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में हुए हादसे में घायलों का बागला जिला अस्पताल पहुंचने का सिलसिला जारी है। 5 जुलाई को सात और घायल जिला अस्पताल पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उनको भर्ती किया गया।

विज्ञापन


5 जुलाई को पूनम पत्नी सत्यभान, मीरा पत्नी राजेंद्र व हंसा देवी पत्नी राकेश निवासीगण गांव सोखना थाना हाथरस गेट, गीता रानी पत्नी राकेश अहियापुर थाना कोतवाली सदर व अंकुर पुत्र चंद्रवीर, मनीषा पत्नी रतन कुमार व गीता देवी पत्नी किशनलाल निवासीगण गांव फतेलीपुर थाना सिकंदराराऊ बागला संयुक्त अस्पताल पहुंचे। घायलों के साथ पहुंचे परिजनों ने बताया कि पहले वह अपने परिजनों को निजी चिकित्सालय में ले गए थे, लेकिन जब उन्हें कोई आराम नहीं मिला तो वह अब उन्हें बागला जिला अस्पताल लेकर आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें