फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए सात सौ वाहनों का हुआ अधिग्रहण

Wed, 17 Apr 2019 12:11 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
पार्टियों की रवानगी से पूर्व पॉलीटेिक्नक के मैदान में एकत्रित वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। लोकसभा चुनाव में मतदान की तैयारियों को परिवहन विभाग भी अंतिम रूप देने में जुटा है। मंगलवार की शाम तक करीब सात सौ वाहनों का अधिग्रहण कर लिया गया है। पोलिंग पार्टियों को मतदेय स्थल तक पहुंचाने और सेक्टर जोनल मजिस्ट्रेट के निरीक्षण के लिए साढ़े सात सौ वाहनों का अधिग्रहण किया जाना है।
विज्ञापन


वाहनों के अधिग्रहण की शुरुआत सोमवार से हुई। एआरटीओ द्वारा सोमवार को पुलिस लाइन और एमजी पॉलिटेक्निक के मैदान में करीब साढ़े तीन सौ हल्के वाहनों का अधिग्रहण किया गया।

मंगलवार को करीब साढ़े तीन सौ भारी वाहनों का अधिग्रहण देर शाम तक किया गया, जो वाहन अधिग्रहण की सूची में होने के बाद नियत स्थान पर नहीं पहुंचे हैं, उनके रजिस्ट्रेशन निरस्त करने के बाद एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। अधिकारी वाहनों के अधिग्रहण को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें