आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा, पोषण आहार और स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं प्रदान की जाती हैं। इसके अलावा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को भी यहां से पोषण और स्वास्थ्य परामर्श मिलता है।
हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में संचालित सात आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए जल्द ही नए भवनों का निर्माण कराया जाएगा। लंबे समय से ये केंद्र किराये के भवनों या अन्य अस्थायी स्थानों पर संचालित हो रहे थे, जिससे बच्चों और कार्यकर्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
अब इन केंद्रों को उनके स्वयं के भवन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। चयनित गांवों में बनने वाले इन भवनों के निर्माण पर प्रति भवन लगभग 9.65 लाख रुपये की लागत आएगी। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद संबंधित विभागों ने टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इन केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त किया जाएगा, ताकि बच्चों को बेहतर वातावरण मिल सके।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा, पोषण आहार और स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं प्रदान की जाती हैं। इसके अलावा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को भी यहां से पोषण और स्वास्थ्य परामर्श मिलता है। स्थायी भवन बनने से इन सेवाओं के संचालन में सुगमता आएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि चरणबद्ध तरीके से सभी ब्लॉकों में आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों का निर्माण कराया जा रहा है।