फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन के लिए शिक्षकों ने दी सांकेतिक गिरफ्तारी

Wed, 06 Feb 2019 12:35 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट प्रांगण में धरना दे रहे शिक्षकों की सांकेतिक गिरफ्तारी करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। संयुक्त संघर्ष संचालन समिति द्वारा कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। यहां पर शिक्षकों ने सांकेतिक गिरफ्तारी भी दी।  
विज्ञापन


सोमवार को शिक्षकों ने जेल भरो आंदोलन के तहत सामूहिक गिरफ्तारी के लिए धरना-प्रदर्शन किया, जिसमें शिक्षक और कर्मचारी शामिल हुए। यहां पर 154 शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने सांकेतिक गिरफ्तारी दी। यहां पर संगठन के पदाधिकारियों ने घोषणा की कि यदि शासन ने जल्द पुरानी पेंशन बहाली नहीं की तो 18 फरवरी को लखनऊ में जेल भरो आंदोलन होगा।
विज्ञापन


सभी शिक्षकों कर्मचारियों द्वारा नई पेंशन का बहिष्कार करने एवं पुरानी पेंशन बहाल करो के नारे लगाए। पुरानी पेंशन बहाल होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। इस मौके पर अनिल कुंतल, सुनील शर्मा ,प्रदीप उपाध्याय , तरुण शर्मा, अरविंद अग्निहोत्री, संजय गौतम, प्रशांत चौधरी, विजयपाल, अनिल चौधरी, कुलदीप श्रोतिय, नीतेश वार्ष्णेय, संजय जादौन, हितेश शर्मा, सीपी राना, राम बल्लभ शर्मा, सोनी, मनी भूषण शर्मा, मीनाक्षी, दीप्ति बरनवाल, मंजू सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें