राधेश्याम ब्रज प्रांत, बरेली, मेरठ, आगरा और उत्तराखंड के क्षेत्रीय छात्रावास प्रमुख थे। इसके अलावा वह ब्रज प्रांत में विभाग प्रचारक रहे। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में लंबे समय तक कार्य किया।
हाथरस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं क्षेत्रीय छात्रावास प्रमुख राधेश्याम का 28 सितंबर की शाम निधन हो गया। बरेली के माधव कृपा भवन छात्रावास में उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
राधेश्याम 85 वर्ष के थे। वह करीब 70 वर्ष से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े थे। वर्तमान में वह ब्रज प्रांत, बरेली, मेरठ, आगरा और उत्तराखंड के क्षेत्रीय छात्रावास प्रमुख थे। इसके अलावा वह ब्रज प्रांत में विभाग प्रचारक रहे। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में लंबे समय तक कार्य किया।
उनका अंतिम संस्कार 29 सितंबर शाम को चार बजे होगा। अंतिम यात्रा हाथरस भूरापीर गली नंबर तीन स्थित निवास से पत्थरवाली के लिए रवाना होगी। अंतिम संस्कार में आरएसएस के कई पदाधिकारी शामिल होंगे। आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय हाथरस पहुंचने वाले हैं।