फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई को लेकर भिड़े सभासद, हाथापाई

Fri, 07 Oct 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
सभासद पति आैर ट्रांसपोटर्स के बीच कोतवाली में होती नोक झोंक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आगरा रोड पर बस स्टैंड के पास एक ट्रांसपोर्ट के आगे नाले की सफाई को लेकर ट्रांसपोर्टर और इलाके के सभासद के बीच जमकर नोक-झोंक हुई। ट्रांसपोर्टर के पक्ष में दूसरे सभासद के उतर आने से मामला गरमा गया।
विज्ञापन


दोनाें सभासदाें के बीच जमकर कहासुनी हुई। बात हाथापाई तक पहुंच गई, जिसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए। यहां भी कई सभासद दोनों पक्षों की ओर से पहुंचे। पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों ने अपने तेवर दिखाए। पुलिस ने जब भीड़ को खदेड़ने के लिए वीडियोग्राफी कराने की तैयारी शुरू की, तब जाकर लोग शांत हुए। दोनों ही पक्षों ने पुलिस से अपनी शिकायत की है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को शिकायत करते हुए ट्रांसपोर्टर पक्ष ने एक सभासद पर चौथ मांगने का आरोप लगाया है। अनुरोध शर्मा पुत्र सुभाष चंद्र शर्मा ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह सुबह 11 बजे अपनी ट्रांसपोर्ट पर बैठे थे तभी एक सभासद आए और गाली देने लगे।  
विज्ञापन


कहा कि उनके इलाके में ट्रांसपोर्ट चलाना है तो  हर महीने पांच हजार की चौथ देनी होगी। चौथ देने से मना करने पर सभासद मारपीट करने पर उतर आए, तभी ट्रांसपोर्ट पर पहुंचे दूसरे सभासद और कुछ अन्य लोगों ने उन्हें बचाया।

वहीं सभासद का कहना है कि नाई के नगला में जलभराव बना हुआ है। ट्रांसपोर्ट के बाहर के नाले की सफाई को नगर पालिका के सेनेटरी इंस्पेक्टर पहुंचे थे। ट्रांसपोर्ट के बाहर मलबा जमा था। ट्रांसपोर्ट के मालिक ने नाला साफ कराने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि उनका पत्थर टूट जाएगा। इस पर सेनेटरी इंस्पेक्टरों ने सभासद को बुला लिया।

सभासद ने नया पत्थर लगवाने की बात कहकर नाले की सफाई पर जोर दिया। इसे लेकर उनकी ट्रांसपोर्ट मालिक से नोक-झोंक हुई। तभी वहां एक अन्य सभासद आ गए। एक सभासद का आरोप है कि दूसरे ने वहां गाली-गलौज शुरू कर दी और जेसीबी को हटवा दिया। इसे लेकर उनकी हाथापाई दूसरे सभासद से हो गई। ट्रांसपोर्टर समर्थक सभासद का कहना है कि गाली-गलौज की शुरुआत दूसरे पक्ष ने की थी।

वह दोनों पक्षाें को समझाकर मामले को शांत करा रहे थे। सदर कोतवाल मनोज शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों ने अपनी बात सामने रखी है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें