फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: छह दिसंबर आज, हाथरस में सुरक्षा पर पैनी नजर, चार जोन में चार जोनल-20 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

Sat, 06 Dec 2025 01:25 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

छह दिसंबर को लेकर हाथरस में पुलिस और प्रशासन अलर्ट है। क्षेत्राधिकारी फोर्स के साथ मौजूद रहेंगे। दस थानों के अनुसार सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। थाना प्रभारी व अपराध निरीक्षक ड्यूटी पर रहेंगे। इसी तरह शेष थानों में सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। 
विज्ञापन
छह दिसंबर के मद्देनजर गश्त करते एएसपी व पुलिस कर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छह दिसंबर को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। हाथरस जिले को चार जोन व दस सेक्टर में बांटा गया है। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके साथ पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। 5 दिसंबर रात अधिकारियों ने शहर के अलावा सादाबाद, सिकंदराराऊ और सासनी क्षेत्र में भ्रमण किया।

विज्ञापन


डीएम अतुल वत्स ने बताया कि चार तहसील के अनुसार चार जोन बनाए गए हैं। संबंधित एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। इनके साथ क्षेत्राधिकारी फोर्स के साथ मौजूद रहेंगे। दस थानों के अनुसार सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। हाथरस गेट में नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा व मंडी सचिव गौरव सिंह को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। कोतवाली हाथरस में डीएसओ ध्रुवराज यादव व तहसीलदार लक्ष्मीनारायण वाजपेयी सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। इनके साथ ही थाना प्रभारी व अपराध निरीक्षक ड्यूटी पर रहेंगे। इसी तरह शेष थानों में सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। 

शहर में एएसपी रामानंद कुशवाहा ने सीओ सिटी व दोनों थानों की फोर्स के साथ भ्रमण किया। घंटाघर व आसपास के बाजारों के अलावा लाला का नगला, मुरसान गेट, मधुगढ़ी आदि इलाकों में गश्त की। इधर, सादाबाद, सिकंदराराऊ और सासनी में भी पैदल गश्त की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें