फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रक ने कार में मारी टक्कर, युवक बाइक से टकराया, सड़क हादसों में पांच घायल

Fri, 05 Dec 2025 10:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अजीत नगर स्थित खाटू श्याम मंदिर से पूजा अर्चना कर अपने घर वापस जा रहे पप्पू लाला बाइक से टकरा गए। जिससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सासनी के आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित नगर वन के निकट 5 दिसंबर की शाम एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिससे उसमें बैठे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां से चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद से अपने घर लौट रहे तारिक निवासी राम मंदिर सादाबाद अपने रिश्तेदारों अनाज, उजमा और नौशीन निवासी नई बस्ती फिरोजाबाद के साथ कार से सादाबाद जा रहे थे। जैसे ही वह नगर वन के निकट पहुंचे, एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जिससे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को देख राहगीर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस पहुंच गई और घायलों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गंभीर हालत होने के कारण उन्हें वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

इधर, दूसरी घटना में कस्बे के अजीत नगर स्थित खाटू श्याम मंदिर से पूजा अर्चना कर अपने घर वापस जा रहे पप्पू लाला निवासी अग्रवाल मोहल्ला सासनी बाइक से टकरा गए। जिससे वह घायल हो गए। घायल को राहगीरों द्वारा निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। उन्हें अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें