फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आलू से लेकर जा रहे ट्रैक्टर की टक्कर से पलटा दूसरा ट्रैक्टर, दबकर किसान की मौत

विज्ञापन
गांव गंंगौली में आग लगाने के बाद जलता ट्रैक्टर। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन के गांव गंगोली के पास सोमवार रात सवा नौ बजे आलू से लदे ट्रैक्टर की टक्कर से दूसरा ट्रैक्टर पलट गया। पलटे ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान दुष्यंत (45) की मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों जाम लगा दिया। हादसा करने वाले ट्रैक्टर में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग बुझाई।
विज्ञापन


दुष्यंत गांव वीरनगर निवासी बाबूलाल के पुत्र थे और सोमवार को ट्रैक्टर लेकर खेत पर गए थे और हादसे के वक्त वह खेत से वापस लौट रहे थे।जलेसर रोड से उन्होंने जैसे ही ट्रैक्टर को गांव की ओर मोड़ा, तभी हाथरस से जलेसर की ओर जा रहे आलू से लदे ट्रैक्टर-ट्राले ने उनके ट्रैक्टर में टक्कर मार दी।




दुष्यंत का ट्रैक्टर पलट गया और वह नीचे दब गए। हादसे करने वाले ट्रैक्टर का चालक मौके से भाग गया। मौके पर जाम लग गया। राहगीरों ने गांव में खबर की, जिसके बाद ग्रामीण आनन-फानन मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर के नीचे से दुष्यंत को निकाला। वे गंभीर रूप से घायल थे। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन





मौत की जानकारी पर ग्रामीणों का गुस्सा भडक़ गया। उन्होंने जलेसर रोड पर जाम लगा दिया और आलू लेकर जा रहे ट्रैक्टर में आग लगा दी। लगभग आधा घंटे तक जलेसर रोड पर जाम लगा रहा। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने दमकल को सूचना दी।




बाद में ग्रामीणों ने ही पुलिस के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, तब तक ट्रैक्टर के टायर व अगला हिस्सा जल गया था। सीओ सिकंदराराऊ जेएन अस्थाना में ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें