फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीओ को महिलाओं ने भेंट की चूड़ियां

Wed, 24 Aug 2016 01:11 AM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, सासनी
विज्ञापन
discussion - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कस्बे से सटी ग्राम पंचायत विजाहरी के मजरा नया बिजलीघर क्षेत्र में विभागीय उदासीनता से तंग आ चुके लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार को लोगों ने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने एसडीओ को चूड़ियां भेंट की। समस्या समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि जलभराव में विद्युत पोल में करंट प्रवाहित होता है। एक भैंस की मौत हो चुकी है। हर समय दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

समस्या दूर न हुई तो फिर ऐसी ही दुर्घटना हो सकती है। महिलाओं का आरोप है कि घरेलू कनेक्शन के बिल में बड़ी गड़बड़ी है। बिजली दफ्तर के चक्कर लगा कर थक चुके हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि नए कनेक्शन में मीटर के लिए अवैध वसूली की जा रही है। प्रदर्शनकारियों में गीता देवी, सितारा बेगम, रूबी, सर्वेश देवी, पुष्पा देवी, गुड्डी रानी, रेशमियां, बिलकिस, ममता देवी, नीता देवी, रुखसाना आदि शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें