फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरपुरा में कमजोर गोवंश को देखकर चढ़ा एसडीएम का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरपुरा में कमजोर गोवंश को देखकर चढ़ा एसडीएम का पारा
विज्ञापन

एसडीएम, तहसीलदार ने चार गोशालाओं का किया औचक निरीक्षण, मिली कमियों को दूर करने के निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। एसडीएम रामजी मिश्र और तहसीलदार टीपी सिंह ने मंगलवार को सादाबाद तहसील के गांव उद्यैना, चिरावली, कंजौली और गुतहरा मीरपुरा की अस्थायी गोशालाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोशालाओं में मिली कमियों को सुधारने के निर्देश अधीनस्थों को दिए।
एसडीएम रामजी मिश्र ने बताया कि क्षेत्र के गांव उद्यैना, चिरावली, कंजौली, मीरपुरा की गोशालाओं का स्थलीय निरीक्षण किया, जिसमें सामने आया कि मीरपुरा की गौशाला में टैग शुदा निराश्रित गोवंश है। इन गोवंश का रजिस्टर मेंटेन रखा जाए। इस गोशाला में कमजोर गायों को देखकर एसडीएम ने कहा कि इनके खानपीन की उचित व्यवस्था की जाए। इनका पूरा ख्याल रखा जाए। चिरावली की अस्थायी गोशाला में सबम सर्विल का बिजली कनेक्शन नहीं था, लिहाजा जेई को अविलंब कनेक्शन करने के निर्देश दिए गए। यहां लोहे के एंगिल तो लगे हुए थे, लेकिन इन एंगिल पर तार बंदी नहीं की गई थी। इन एंगिल पर तारबंदी कराए जाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह उद्यैना की गोशाला में खाईबंदी को फिर से कराने के निर्देश दिए गए। सभी गोशालाओं में भूसा रखवाए जाने के लिए भी निर्देशित किया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि गोशालाओं के संरक्षण और गोवंश की देखरेख के लिए पूर्व में बनाई गई समितियों को फिर से सक्रिय किया जाए। डिप्टी सीवीओ को निर्देश दिया गया है कि निराश्रित गोवंश केा गौशालाओं में रखें। मीरपुरा को छोड़कर अन्य किसी गोशाला में गोवंश नहीं मिले। इस मौके पर बीडीओ प्रतिमा निमेष व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें