बैनीगंज बाजार का नाम हुआ अक्रूरजी मार्ग
नगर विकास राज्य मंत्री ने किया मॉडर्न टॉयलेट का लोकार्पण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। अलीगढ़ रोड स्थित सिंचाई कार्यालय के बाहर नगर पालिका परिषद द्वारा मेट्रो सिटी की तर्ज पर बनाए गए मॉर्डन टॉयलेट का नगर विकास राज्य मंत्री महेशचंद्र गुप्ता ने लोकार्पण किया। वहीं वार्ष्णेय कुल शिरोमणि महाराजा अक्रूर जी के नाम पर बैनीगंज बाजार का नाम महाराजा अक्रूर जी मार्ग का भी लोकार्पण किया गया।
इस मौके पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया गया कि नगर हाथरस में अनेक स्थानों पर मेट्रो सिटी की तर्ज पर मॉर्डन टॉयलेट का निर्माण कराया जा रहा है। मॉर्डन टॉयलेट में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था हैं। शौचालय प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा।
उन्होंने बताया गया कि नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा नगर में अन्य स्थानों पर भी मॉर्डन शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा हैं। नगर के वासियों को आधुनिक से आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। नगर विकास राज्य मंत्री महेशचंद्र गुप्ता ने कहा कि निर्मित मॉर्डन टॉयलेट प्रदर्शित करता है कि नगर हाथरस में उच्चस्तरीय विकास कार्य हो रहे हैं।
अक्रूर जी मार्ग के लोकार्पण के अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि महाराजा अक्रूर जी कुशल अर्थशास्त्री थे। भगवान श्रीकृष्ण ने द्वारिका नगरी की स्थापना के समय द्वारिका की अर्थव्यवस्था की जिम्मेदारी महाराजा अक्रूर जी को ही सौंपी गई थी। नगर विकास राज्य मंत्री ने कहा कि समाज के विशिष्ट, महापुरुषों के नाम पर मार्गों का नामकरण कर एक मिसाल पेश की जा रही हैं।
इस अवसर पर सांसद राजवीर सिंह दिलेर, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, पालिका परिषद के ईओ डॉ. विवेकानंद, नगर अध्यक्ष मोहन पंडित, प्रदीप गुप्ता, नितिन वार्ष्णेय, कन्हैयालाल वार्ष्णेय, डॉ. कुनाल वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।