स्काउट एंड गाइड शिविर का निरीक्षण करते डीआईओएस।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
उत्तर भारत स्काउट एंड गाइड जनपद हाथरस के तत्वाधान में तृतीय सोपान शिविर के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने टेंट सज्जा की। अध्यक्ष/जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील कुमार, जिला मुख्य आयुक्त/उप शिक्षा निदेशक डॉ ऋचा गुप्ता, जिला आयुक्त गाइड/ प्रधानाचार्य ममता उपाध्याय ने शिविरों का निरीक्षण किया। सभी प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।
जिला मुख्य आयुक्त/प्राचार्य /उप शिक्षा निदेशक डॉ ऋचा गुप्ता ने कहा कि स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण प्रत्येक छात्र को देना चाहिए, क्योंकि इससे अनुशासन की भावना पैदा होती है। कोरोना महामारी में स्काउट गाइड की एक अहम भूमिका है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने समस्त विद्यालय को निर्देशित किया कि वह जल्द से जल्द अपने विद्यालय में स्काउट गाइड का पंजीकरण कराएं और प्रशिक्षण कराकर जल्द से जल्द राज्य पुरस्कार के लिए अपने बच्चों को शामिल करें। कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्य राजेश शुक्ला ने भी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन आयुक्त धीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। प्रशिक्षक में विकास कुमार, डॉ विकास कौशिक, संजीव कुमार, नीलम उपाध्याय आदि मौजूद थे।