फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉर्पियो से कुचलकर महिला की मौत

Sat, 11 May 2019 12:19 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त स्कार्पियो कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सासनी। हाईवे स्थित एबीजी हॉस्पिटल के निकट गुरुवार की देर रात को सड़क पार कर रहे एक युवक एवं महिला को स्कॉर्पियो कार ने रौंद दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ भिजवाया गया। घायल महिला ने उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि युवक का उपचार कराया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि पुलिस ने स्कॉर्पियो कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


नया बिजलीघर निवासी विजय कुमार शर्मा उर्फ बेंजू पंडित के बच्चे की गुरुवार रात को अचानक तबियत खराब हो गई थी। उसका उपचार कन्या गुरुकुल के निकट एबीजी हॉस्पिटल में कराया जा रहा था। देर रात बेंजू पंडित के मामा का लड़का 28 वर्षीय सोनू पुत्र शंभू दयाल निवासी टीकरी जनपद फीरोजाबाद बच्चे को देखने के लिए हॉस्पिटल जा रहा था। उसके साथ बिजलीघर निवासी करीब 60 वर्षीय विद्या देवी पत्नी गिर्राज किशोर शर्मा भी बच्चे को देखने गई थीं। एबीजी हॉस्पिटल के सामने दोनों सड़क पार कर रहे थे।

तभी अचानक हाथरस की ओर से तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो कार ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर परिजन मौके पर आ गए। आनन-फानन घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में विद्या देवी की मौत हो गई, जबकि घायल सोनू का उपचार चल रहा है। उसकी हालत भी चिंताजनक बताई गई है। विद्या देवी के परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें