हाथरस में आवास विकास की ओर से नये शहर का सृजन बृहद स्तर पर किये जाने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए खाली भूमि की जानकारी जिला प्रशासन से ली जा रही है। इस उपलब्धता के आधार पर ही नया प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।-गजेन्द्र सिंह, एई, आवास विकास, आगरा।
आवासीय के साथ व्यवसायिक सुविधाएं भी होंगी
नये हाथरस सृजन योजना के तहत भविष्य में आवासीय कॉलोनियों के साथ-साथ व्यावसायिक क्षेत्र, शैक्षणिक संस्थान, स्वास्थ्य सेवाएं, पार्क, चौड़ी सड़कें और बेहतर यातायात व्यवस्था विकसित किए जाने की संभावना है। इससे न केवल शहर पर बढ़ते जनसंख्या दबाव को कम किया जा सकेगा, बल्कि रोजगार और निवेश के नए अवसर भी सृजित होंगे।
योजना स्वीकृत हुई तो बदल जाएगी सूरत
जिला प्रशासन और आवास विकास परिषद के बीच समन्वय के बाद यदि यह योजना शासन स्तर पर स्वीकृत हो जाती है, तो आने वाले वर्षों में हाथरस का शहरी स्वरूप पूरी तरह बदल सकता है। नए हाथरस के सृजन से जिले के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।