फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: स्कूली वाहनों की हड़ताल, अभिभावक परेशान

विज्ञापन
स्कूल वाहन चालकों की हड़ताल के कारण स्कूल के बाहर मौजूद अ​भिभावक। स्रोत : सोशल मीडिया - फोटो : Social Media
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


स्कूली वाहन चालकों की हड़ताल, अभिभावक परेशान

स्कूली वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने के खिलाफ आरटीओ और यातायात पुलिस की जांच और कार्रवाई जारी है। शनिवार को इसके विरोध में निजी स्कूल वाहन चालकों ने हड़ताल कर दी। अलीगढ़ रोड स्थित एक निजी स्कूल के बच्चों को लाने-ले जाने वाले कई वाहन चालकों ने संचालन से इन्कार कर दिया। जिससे अभिभावकों को परेशानी हुई।
आरटीओ और यातायात पुलिस दो दिनों से स्कूली वाहनों का चेकिंग अभियान चला रही है। जांच के दौरान वैन में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जाने के मामले सामने आए। टीम ने कार्रवाई करते हुए एक वाहन को सीज करने के साथ अन्य के चालान किए थे। चालकों को ओवरलोडिंग नहीं करने की चेतावनी भी दी थी। इसी कार्रवाई के विरोध में शनिवार को कई निजी वाहन चालक बच्चों को स्कूल लेने और छोड़ने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह वाहन का इंतजार करने के बाद अभिभावकों को खुद बच्चों को स्कूल पहुंचाना पड़ा। छुट्टी के समय भी बड़ी संख्या में अभिभावक बच्चों को लेने स्कूल पहुंचे। अभिभावकों का कहना था कि वाहन चालकों की ओर से अचानक संचालन बंद करने की जानकारी पहले नहीं दी गई। निजी वाहन चालकों में कार्रवाई को लेकर नाराजगी है। एआरटीओ लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें