फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जाम में फंसे स्कूली वाहन, गर्मी में बिलबिलाए बच्चे

Sat, 02 Sep 2023 11:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

शहर के प्रमुख रेलवे क्रॉसिंग व चौराहे पर जाम लगा रहता है। शनिवार दोपहर भी यहां जाम लग गया, जिसमें छुट्टी के बाद बच्चों को छोड़ने जा रहीं कई स्कूलों की बसें फंस गई। जाम के कारण बच्चे गर्मी में बिलबिलाते नजर आए। 
विज्ञापन
जाम में फंसा स्कूल वाहन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस शहर के अति व्यस्त तालाब चौराहा पर ओवरब्रिज का निर्माण होने के बाद भी शहर के बाशिंदों को जाम की समस्या से छुटकारा नहीं मिल रहा है। शहर के प्रमुख रेलवे क्रॉसिंग व चौराहे पर जाम लगा रहता है। शनिवार दोपहर भी यहां जाम लग गया, जिसमें छुट्टी के बाद बच्चों को छोड़ने जा रहीं कई स्कूलों की बसें फंस गई। जाम के कारण बच्चे गर्मी में बिलबिलाते नजर आए। 

विज्ञापन




 शहर के लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए दो साल पहले आगरा-अलीगढ़ व मथुरा-बरेली मार्ग के तालाब चौराहा पर ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया था। जिससे की लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा मिल सकें। लेकिन ओवरब्रिज बनने के बाद भी जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलती नहीं दिख रही। शहर के बागला डिग्री कॉलेज रोड, मैंडू रोड स्थित बिजली कॉटन मिल चौराहा व मथुरा रोड स्थित मधुगढ़ी रेलवे क्रॉसिंग के अलावा बड़ा सासनी गेट चौराहा, आगरा रोड स्थित किशोर टॉकीज चौराह, बांस मंडी आदि स्थानों पर जाम की समस्या बनी रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 जब-जब ट्रेन आती है तब-तब रेलवे फाटक बंद होने पर शहर के अधिकतर इलाकों में जाम की समस्या और ज्यादा गंभीर हो जाती है। जाम के चलते राहगीरों को तो दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही दोपहर में छुट्टी के बाद स्कूल से स्कूली वाहनों को इस जाम का सामना करना पड़ता है। जाम में घंटों तक स्कूली वाहन फंसे रहते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें