फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 2.2 करोड़ से पूरी होगी विद्यालयों की चहारदीवारी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में चहारदीवारी के निर्माण को गति देने के लिए 2.2 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा दूसरी किस्त के रूप में जिले के 20 राजकीय विद्यालयों के लिए यह धनराशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन





इस धनराशि से विद्यालय परिसरों की सुरक्षा को मजबूत किया जाएगा। चहारदीवारी निर्माण का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में आवारा पशुओं और बाहरी व्यक्तियों के अनियंत्रित प्रवेश को रोकना है, ताकि शैक्षणिक वातावरण बेहतर बनाया जा सके। कई विद्यालय ऐसे हैं, जहां चहारदीवारी न होने के कारण परिसर असुरक्षित रहता है।



पशुओं के प्रवेश से न केवल साफ-सफाई प्रभावित होती है, वहीं छात्रों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होते हैं। चहारदीवारी बनने के बाद विद्यालय परिसरों की निगरानी आसान होगी और शिक्षण कार्य भी बाधित नहीं होगा। डीआईओएस संत प्रकाश का कहना है कि निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि नए सत्र में छात्रों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें