गैंगस्टर एक्ट के तहत एक मुकदमे में फरार चल रहे सट्टा किंग चतुरा और उसके भांजे राजेश ने बृहस्पतिवार को न्यायालय में समर्पण कर दिया। यहां से न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया।
उल्लेखनीय है कि एसपी के निर्देश पर पिछले दिनों सटोरियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया था। कई स्थानों पर दबिश दी गई थी। तीन दर्जन से ज्यादा सटोरिए पकड़े भी गए थे। हालांकि, सट्टा किंग चतुर्भुज गुप्ता उर्फ चतुरा पुलिस के हाथ नहीं आया था।
पुलिस ने उसके और उसके भांजे राजेश उर्फ कूकू के खिलाफ गिरोहबंद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को सट्टा किंग चतुरा व उसके भांजे ने न्यायालय में समर्पण कर दिया। न्यायालय ने वहां से उसे जेल भेज दिया।