फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गैर पंजीकृत फर्म से बनवाए लाखों रुपये कीमत के पंचायतघर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के विकास खंड मुरसान की ग्राम पंचायतों में बने पंचायत घरों के निर्माण की पत्रावलियों में कई अनियमितताएं सामने आई हैं। हैरानी की बात यह है कि अधूरे दस्तावेज होने के बावजूद पंचायतघरों का निर्माण कराया जा रहा है। दस्तावेजों की जांच में मिली अनियमितताओं के आधार पर जिला विकास अधिकारी एके मिश्र ने अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग सुभाषचंद्र शर्मा से स्पष्टीकरण तलब किया है। हैरानी की बात तो यह है कि लाखों रुपये की लागत के पंचायतघर ऐसी फर्म से बनवाए गए हैं, जिसका जीएसटी में पंजीकरण ही नहीं है।
पंचायतघरों के निर्माण में विभागीय स्तर पर अनियमितताएं बरती जा रही हैं। ब्लॉक मुरसान की ग्राम पंचायत फरसौटी, भोजपुर खेतसी, गारवगढ़ी, मथू, बिचपुरी, महामौनी, नगला गजुआ, केवलगढ़ी, नगला अमरा, कोरना-चमरुआ और रामगढ़ के पंचायतघरों के निर्माण के दौरान तैयार की गई पत्रावलियों में अनियमितता सामने आई हैं। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर मुरसान क्षेत्र की इन ग्राम पंचायतों में बनने वाले पंचायत घरों के निर्माण के अभिलेखों का परीक्षण डीडीओ एके मिश्र ने किया।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि निविदा लिफाफों पर निर्धारित कमेटी के हस्ताक्षर नहीं है। जमानत धनराशि जमा नहीं है। निविदा आवेदकों द्वारा संबंधित निविदाओं पर अपने हस्ताक्षर नहीं किए गए हैं और फर्म की मोहर उपलब्ध नहीं हैं। फर्म का पंजीकरण एवं जीएसटी में भी पंजीकरण का कोई प्रमाणपत्र नहीं है। निविदा प्रपत्र खंड विकास अधिकारी द्वारा जारी नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

सामग्री की आपूर्ति के आदेश पर संबंधित अवर अभियंता के हस्ताक्षर नहीं हैं। निविदा कमेटी में आंकिक, जेई एवं बीडीओ के अलावा कोई अन्य सदस्य नहीं रखा गया है, जोकि नियमावली के विरुद्घ है। इन अनियमितताओं के आधार पर डीडीओ ने अवर अभियंता सुभाष चंद्र शर्मा से स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने कहा है कि स्पष्टीकरण न देने की दशा में विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें