गांव शेखूपुर अजीत के किशन सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव के दबंग ने मेरी खेत की मेड जोतकर अपने खेत में मिला ली है, जिससे मेरा काफी रखवा दबा गया है। मैं विकलांग हूं। इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से भी कर चुका हूं, लेकिन समाधान नहीं हो पता। तहसील सासनी के अधिवक्ताओं ने भी एक प्रार्थना पत्र के माध्यम से तहसील परिसर में शुद्ध पानी के लिए आरो की व्यवस्था होनी चाहिए, तहसील परिसर में बने शौचालय की साफ सफाई नियमित रूप से होनी चाहिए सुरक्षा व्यवस्था के लिए रात को पुलिस व्यवस्था होनी चाहिए की मांग की इस मौके पर तहसील के समस्त अधिवक्ता मौजूद रहे।
छौक ततारपुर की पंचायत सहायक पप्पी पत्नी आकाश ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया के गांव के कुछ दबंगों ने मेरे साथ अभद्रता की इसकी शिकायत प्रार्थिया ने एसपी हाथरस डीआईजी कोतवाली पुलिस से की है लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। मजबूरन समाधान दिवस में राम भरोसे पर शिकायत करने पर मजबूर हुई।
इस मौके पर सी डी ओ , एसडीएम प्रज्ञा यादव, तहसीलदार अनिल कुमार, डीपीओ धीरेंद्र उपाध्याय, बीडीओ सुरेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत बिहारी लाल, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी दलबीर सिंह रावत, राजस्व निरीक्षक नीरज शर्मा ,प्रमोद अग्निहोत्री, एवं जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।