जिलाधिकारी राहुल पांडेय व एसपी निपुण अग्रवाल ने बुधवार की देर रात पुलिस बल के साथ जिले के मंदिर और मस्जिदों पर लगे लाउडरस्पीकर की जांच की। मानक से अधिक ध्वनि के लाउडस्पीकर को उतरवाया गया। कुछ लाउडस्पीकर की आवाज को मानक के अनुरूप कराया गया। जिन धार्मिक स्थलों पर बिना अनुमति के लाउडस्पीकर लगे थे, उनके धर्मगुरुओं से वार्ता कर उन्हें शासन के निर्देशों से अवगत कराया। सभी धर्म गुरुओं ने आश्वासन दिया कि धर्म स्थलों पर ध्वनि मानक के अनुरूप ही रखी जाएगी।