फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जाम से जूझ रहे सासनी के लोग

विज्ञापन
सासनी कस्बे में जाम में फंसे वाहन। संवाद  - फोटो : samvad
विज्ञापन
कस्बे के बाजार में सहालग की जबरदस्त भीड़ हो रही है। ऐसे में बेतहाशा जाम लग रहा है। रविवार सुबह 10 बजे से बाजार में जाम लग गया। पार्किंग स्थल न होने से वाहन इधर-उधर खड़े कर दिए गए। ई-रिक्शा, दोपहिया वाहन चालकों और कार चालकों ने इस जाम को और बढ़ा दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे में पार्किंग स्थल न होने के कारण क्षेत्रीय लोग अपने-अपने वाहनों को बाजार के अंदर ले जाते हैं, या फिर इधर-उधर सड़क पर खड़ा कर देते हैं, जिससे जाम लग रहा है। इस दौरान पांच मिनट का रास्ता आधे घंटे में तय किया जा सका। बाजार में शौचालय नहीं होने से भी ग्राहक और दुकानदार परेशान हैं।
विज्ञापन


जाम की शिकायत नगर पंचायत प्रशासन से कई बार कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। मुख्य बाजार में ई-रिक्शा, चार पहिया, बाइक, ढकेल आदि के प्रवेश पर रोक लगाने की जरूरत है।
-प्रवीन सराफ, दुकानदार।
बाजार में पैदल भी नहीं चला पा रहा। कोई प्रशासनिक अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है। कुछ सामान लेने के लिए आया था जाम लगने से आधे घंटे तक फंसा रहा। शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन

-नरेंद्र शर्मा निवासी देदामई।
बयान-
बीते छह-सात दिनों से कस्बे में जाम की शिकायत मिल रही है। शीघ्र ही इसका समाधान किया जाएगा। इसके लिए पुलिस के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा।
विज्ञापन

-विकास कुमार जैन, ईओ सासनी नगर पंचायत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें