फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सरकारी अस्पतालों में प्रसव कम होने की जांच करेगी समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें डीएम अतुल वत्स ने सहपऊ और महौ के सरकारी अस्पताल में लक्ष्य के मुकाबले कम प्रसव होने पर सीएमओ को तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं का प्रसव सरकारी अस्पतालों में ही करवाया जाए।
विज्ञापन

प्रसव पूर्व और इसके उपरांत मिलने वाले सभी लाभ समय पर उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने एमओआईसी को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी पोर्टलों और एप पर ब्योरा समय से और सही तरीके से फीड किया जाए। ई-कवच एप पर लाभार्थियों का ब्योरा 100 प्रतिशत सत्यापित किया जाए। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, टीबी मुक्त भारत अभियान, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम सहित सभी योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
उन्होंने ओपीडी, आईपीडी, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, पैथोलॉजी, जननी सुरक्षा योजना, जननी-शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, आरबीएसके, परिवार नियोजन, अंधता नियंत्रण कार्यक्रम, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, 108/102 एंबुलेंस सेवा, पीएम मातृ वंदना योजना, आयुष्मान गोल्डन कार्ड निर्माण, टीकाकरण, जन्म-मृत्यु पंजीकरण और पीसीपीएनडीटी एक्ट की प्रगति देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें