फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सासनी: अस्थायी जेल में दाखिल किए दो बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रकाश एकेडमी में बनी अस्थायी जेल में कैदियों का आना शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को इस अस्थायी जेल में दो बंदियों को भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन बंदियों की थर्मल स्कैनिंग की गई। इनके नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे। निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही इन्हें जिला कारागार भेजा जाएगा।
दरअसल, दो बंदियों के संक्रमित पाए जाने के बाद प्रशासन द्वारा अस्थायी जेल बनाने का निर्णय लिया गया था, जिसमें जिले के बंदी रहेंगे। बृहस्पतिवार को सिकंदराराऊ न्यायालय से दो बंदी इस अस्थायी जेल में भेजे गए। यहां आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा इन बंदियों की थर्मल स्क्रींनिग कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही इन्हें जिला कारागार भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर इन अभियुक्तों को मुरसान के कोविड - 1 अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें